UGC परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का तीखा हमला : 'प्रधान का पद पर रहना लोकतंत्र पर धब्बा'

feature-top

यूजीसी (UGC) नेट और अन्य परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। कांग्रेस ने यूजीसी उम्मीदवारों और शोधकर्ताओं के अधिकारों का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है और कहा है कि देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होने के बाद भी शिक्षा मंत्री का अपने पद पर बने रहना 'लोकतंत्र पर एक बड़ा धब्बा' है।


feature-top