छ.ग : स्कूलों में मंत्रोच्चार के खिलाफ लगी याचिका हाईकोर्ट में खारिज

feature-top

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में मंत्रोच्चार (मंत्र पढ़ने) को अनिवार्य करने के शासन के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को बिलासपुर हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ता ने राज्य सरकार के इस फैसले को कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन सुनवाई के दौरान अदालत ने वर्तमान साक्ष्यों और तथ्यों को पर्याप्त नहीं माना। हालांकि, हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए याचिकाकर्ता को पुख्ता सबूतों और ठोस दस्तावेजों के साथ दोबारा याचिका दायर करने की स्वतंत्रता (छूट) दी है। 


feature-top