महाराष्ट्र : अन्ना हजारे की अनशन चेतावनी के बाद, सरकार ने विवादित RTI नियमों पर लगाई रोक

feature-top

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे द्वारा भूख हड़ताल और आंदोलन की चेतावनी दिए जाने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए नए सूचना का अधिकार (RTI) नियमों पर रोक लगा दी है। दरअसल, सरकार द्वारा आरटीआई नियमों में किए गए बदलावों को अन्ना हजारे ने इस कानून की मूल भावना के खिलाफ बताते हुए 5 जुलाई से आमरण अनशन पर बैठने का अल्टीमेटम दिया था। इस दबाव के आगे झुकते हुए राज्य सरकार ने फिलहाल नए विवादित नियमों को स्थगित (होल्ड) करने का फैसला किया है। 


feature-top