हर्ष फायरिंग मामले में BJP विधायक राजू सिंह की अदालत से अनोखी अपील

feature-top

साल 2018 में दिल्ली के एक फार्महाउस में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग मामले में दोषी करार दिए गए बिहार के साहेबगंज से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह ने अदालत से एक बेहद अनोखी अपील की है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सजा की अवधि पर बहस के दौरान राजू सिंह ने जेल की सजा से बचने के लिए दलील दी कि उन्हें "वैज्ञानिक ज्ञान की कमी" थी। उन्होंने कहा कि वे यह अनुमान नहीं लगा सकते थे कि हवा में चलाई गई गोली एक परवलय का रास्ता तय करते हुए नीचे आएगी और किसी को लग जाएगी।


feature-top