दिल्ली यूनिवर्सिटी जॉब स्कैम मामले में कोर्ट ने 2 प्रोफेसरों समेत 3 के खिलाफ FIR का दिया आदेश

feature-top

दिल्ली अदालत ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे एक बड़े फर्जीवाड़े का संज्ञान लेते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो प्रोफेसरों और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने का कड़ा आदेश दिया है। मामला यूनिवर्सिटी में फर्जी टीचिंग जॉब स्कैम से जुड़ा है, जहां पीड़ितों से प्रोफेसर की नौकरी लगवाने के एवज में कथित तौर पर मोटी रकम वसूली गई थी। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस को इस धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश के तहत एफआईआर दर्ज कर तुरंत जांच शुरू करने और एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।


feature-top