केतन अग्रवाल हत्याकांड : आरोपी सिया और चेतन ने पॉलीग्राफ टेस्ट कराने से किया साफ इनकार

feature-top

पुणे के मशहूर व्यवसाई केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। मामले की जांच कर रही पुलिस जब सबूतों की कड़ियों को जोड़ने और सच्चाई का पता लगाने के लिए मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी का पॉलीग्राफ (झूठ पकड़ने वाला) टेस्ट कराने की तैयारी कर रही थी, तब दोनों ही आरोपियों ने इस टेस्ट से गुजरने से साफ इनकार कर दिया है। चूंकि कानूनी नियमों के तहत बिना आरोपी की सहमति के पॉलीग्राफ टेस्ट नहीं किया जा सकता, इसलिए सिया और चेतन के इस कड़े रुख ने जांच एजेंसियों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है।


feature-top