बंगाल : TMC अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

feature-top

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक बड़ा संगठनात्मक झटका लगा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बेहद करीबी और भरोसेमंद सहयोगी मानी जाने वाली चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के बंगाल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद उन्हें महज एक महीने पहले ही संगठन को मजबूत करने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी। चंद्रिमा ने न केवल प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ा है, बल्कि पार्टी के सभी अन्य पदों और जिम्मेदारियों से भी इस्तीफा दे दिया है।


feature-top