सूरजपुर : अवैध खनन स्थल पर खदान धंसने से दो ग्रामीणों की मौत, जांच के आदेश

feature-top

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अवैध उत्खनन के दौरान एक बड़ा और दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक खदान में काम करने के दौरान अचानक भारी चट्टान भरभराकर नीचे ढह गई। इस हादसे के वक्त खदान की गहराई में काम कर रहे दो मजदूर मलबे और भारी पत्थरों की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और दम घुटने के कारण मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। 


feature-top