पहलगाम हमला : NIA ने LeT सरगना हाफ़िज़ सईद के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

feature-top

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सरगना हाफ़िज़ सईद और अन्य आतंकवादियों के ख़िलाफ़ कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। इस चार्जशीट में एनआईए ने पुख्ता और विस्तृत सबूतों के साथ सीमा पार से रची गई साज़िश को उजागर करते हुए इसमें पाकिस्तान की सीधी भूमिका का पर्दाफाश किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने साफ किया है कि इस हमले को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से न सिर्फ हथियारों और फंड की व्यवस्था की गई, बल्कि स्थानीय स्तर पर दहशत फैलाने और सुरक्षाबलों व पर्यटकों को निशाना बनाने के लिए रणनीतिक निर्देश भी दिए गए थे।


feature-top