इलाहाबाद हाई कोर्ट करेगा 'राम मंदिर चंदा विवाद' पर CBI जांच वाली याचिका में सुनवाई

feature-top

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच राम मंदिर के लिए मिले दान में कथित गड़बड़ियों की CBI जांच की मांग करने वाली एक PIL पर सुनवाई करेगी। याचिका में CAG से ऑडिट और FIR दर्ज करने की मांग की गई है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट एक अहम बैठक कर रहा है। पुलिस कथित चोरी के मामले में आरोपी लोगों से पूछताछ भी कर रही है। 


feature-top