"देश में MSME का दम घोंटा जा रहा है" : राहुल गांधी का सरकार पर वार

feature-top

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जयपुर के एक लोकल बस और ट्रक बॉडी-बिल्डिंग वर्कशॉप के दौरे का वीडियो जारी कर केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवहन मंत्रालय द्वारा बनाए गए कड़े नियमों और भारी फीस के कारण देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) का "गला घोंटा जा रहा है।" राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की नीतियां केवल बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही हैं, जिससे हुनरमंद कारीगरों के रोजगार छिन रहे हैं। 


feature-top