श्रीलंका : नेगोम्बो जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प, 25 की मौत 100 से ज्यादा घायल

feature-top

श्रीलंका के पश्चिमी तटीय शहर नेगोम्बो की एक जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच भीषण हिंसक झड़प हो गई, जिसमें अब तक 25 लोगों (कैदियों और जेल अधिकारियों समेत) की मौत हो चुकी है और 100 से अधिक लोग घायल हैं। हिंसा की शुरुआत जेल के भीतर ड्रग तस्करी का समर्थन करने वाले और उसका विरोध करने वाले गुटों के बीच हुई। देखते ही देखते हालात इतने बेकाबू हो गए कि कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों से बंदूकें छीन लीं, जिसके बाद पुलिस और सेना को मोर्चा संभालना पड़ा।


feature-top