TMC ने चुनाव आयोग को सौंपा जवाब, बागी गुट के दावों को बताया 'फर्जी'

feature-top

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर जारी आंतरिक कलह अब चुनाव आयोग (EC) के दरवाजे तक पहुंच गई है। ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट द्वारा खुद को "असली टीएमसी" बताने और नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी को मान्यता देने की मांग के बाद, ममता बनर्जी कैंप ने चुनाव आयोग को अपना आधिकारिक जवाब सौंप दिया है। TMC ने बागी गुट के सभी दावों, प्रस्तावों और हस्ताक्षरों को पूरी तरह से 'फर्जी', 'गैर-कानूनी' और एक 'आपराधिक साजिश' करार दिया है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि किसी भी मान्यता प्राप्त दल की ओर से केवल अधिकृत पदाधिकारी ही आयोग से संपर्क कर सकते हैं, इसलिए बागी गुट की मांगें पूरी तरह आधारहीन हैं।


feature-top