केजरीवाल की टिप्पणी के बाद नितिन नवीन के समर्थन में उतरे PM मोदी

feature-top

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पर तंज कसते हुए "आप कौन हैं?" पूछने के बाद देश का सियासी पारा गरमा गया है। केजरीवाल की इस टिप्पणी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुलकर नितिन नवीन के समर्थन में उतर आए हैं। पीएम मोदी ने नितिन नवीन के छात्र जीवन से जुड़े पुराने रूममेट के सोशल मीडिया पोस्ट को साझा किया, जिसमें नवीन के संघर्ष और सादगी भरे दिनों का जिक्र था। इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए पीएम मोदी ने नितिन नवीन की "सादगी और खुलेपन" की जमकर सराहना की और इसे हर बीजेपी कार्यकर्ता के लिए गर्व की बात बताया।


feature-top