PM मोदी ने बीजू पटनायक को बताया 'भारत-इंडोनेशिया दोस्ती' का सबसे बड़ा नायक

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के जकार्ता में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता बीजू पटनायक (बीजू बाबू) के ऐतिहासिक योगदान की जमकर सराहना की है। पीएम मोदी ने कहा कि बीजू पटनायक का अदम्य साहस और वीरता ही थी, जिसने भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक संबंधों को एक नई ऊंचाई दी और दोनों देशों को बेहद करीब लाया। उन्होंने साल 1947 की उस ऐतिहासिक घटना को याद किया जब बीजू बाबू ने अपनी जान जोखिम में डालकर डच सेना की गोलाबारी के बीच इंडोनेशिया के तत्कालीन प्रधानमंत्री सुतान स्याहजिर और उप-राष्ट्रपति मोहम्मद हट्टा को विमान (डकोटा) उड़ाकर सुरक्षित रेस्क्यू किया था। 


feature-top