सीरिया में बड़ा धमाका : फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के पास दो ज़बरदस्त धमाके, कई घायल

feature-top

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सीरिया की ऐतिहासिक आधिकारिक यात्रा के दौरान राजधानी दमिश्क में उनके ठहरने वाले 'फोर सीजन्स होटल' के पास दो भीषण बम विस्फोट हुए। यह धमाके उस समय हुए जब राष्ट्रपति मैक्रों का काफिला होटल से निकलकर सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंच चुका था, जिसके चलते वे पूरी तरह सुरक्षित रहे। एक बम कचरे के डिब्बे में और दूसरा एक वाहन में छिपाकर रखा गया था। इस हमले में 4 पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 18 लोग घायल हो गए हैं। एलिसी पैलेस (फ्रांसीसी राष्ट्रपति कार्यालय) ने स्पष्ट किया है कि इस घटना के बावजूद राष्ट्रपति मैक्रों की सीरिया यात्रा के कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और उनका तय शेड्यूल जारी रहेगा। 


feature-top