केरल : वायनाड में टनल प्रोजेक्ट साइट पर भारी भूस्खलन, 2 की मौत 7 लापता

feature-top

केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, जहां कल्लाडी (अनाक्कमपॉयल-मेप्पाडी) सुरंग परियोजना के निर्माण स्थल के पास अचानक भीषण भूस्खलन होने से मिट्टी धंस गई। इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने से टनल प्रोजेक्ट पर काम कर रहे कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग अभी भी मलबे में लापता हैं। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ (NDRF), स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मलबे में दबे और लापता लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। लगातार हो रही बारिश बचाव कार्य में बड़ी बाधा बन रही है।


feature-top