जम्मू-कश्मीर : शोपियां के जॉइंट ऑपरेशन में कामयाबी, मुठभेड़ में मारा गया लश्कर का आतंकी

feature-top

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में भारतीय सेना (चिनार कॉर्प्स) और स्थानीय पुलिस के एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक आतंकवादी मारा गया। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी का खुफिया इनपुट मिला था, जिसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में इस आतंकी को ढेर कर दिया गया। इस ऑपरेशन की सफलता के बाद सेना की चिनार कॉर्प्स ने आतंकियों को सख्त चेतावनी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "आप भाग सकते हैं, लेकिन छिप नहीं सकते" । सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान जारी रखा है।


feature-top