बंगाल : बरुईपुर रेप-मर्डर केस का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

feature-top

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस आरोपी को वारदात से जुड़े हथियार और सबूत बरामद करने के लिए 'क्राइम सीन री-क्रिएशन' और स्पॉट वेरिफिकेशन के लिए ले गई थी। इसी दौरान आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस हिंसक झड़प में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।


feature-top