भिलाई : 'PM मोदी से सम्मानित' IAS सुरुचि सिंह होंगी भिलाई नगर निगम की नई कमिश्नर

feature-top

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत वर्ष 2020 बैच की तेजतर्रार आईएएस (IAS) अधिकारी सुरुचि सिंह को भिलाई नगर पालिक निगम का नया कमिश्नर (आयुक्त) नियुक्त किया गया है। अपनी कड़क कार्यशैली और बेहतरीन रिकॉर्ड के लिए पहचानी जाने वाली सुरुचि सिंह इससे पहले राजनांदगांव में जिला पंचायत सीईओ के पद पर कार्यरत थीं। उनके प्रशासनिक कौशल और नवाचारों की स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सराहना कर चुके हैं। 


feature-top