महादेव ऐप केस : ओमान में पकड़ा गया सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर, प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू

feature-top

हजारों करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप घोटाले के मुख्य प्रमोटर और मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान में स्थानीय अधिकारियों द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। सौरभ चंद्राकर के ओमान में पकड़े जाने के बाद भारत सरकार ने उसके प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया बेहद तेज कर दी है और ओमान सरकार को औपचारिक एक्सट्रैडिशन रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। 


feature-top