छ.ग : राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का तबादला, 3 निगमों के कमिश्नर बदले

feature-top

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए 19 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त और गतिशील बनाने के उद्देश्य से की गई इस बड़ी सर्जरी के तहत कई संयुक्त, डिप्टी और अपर कलेक्टरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल के बाद धमतरी, राजनांदगांव और चिरमिरी नगर पालिक निगम को नए कमिश्नर (आयुक्त) मिल गए हैं। 


feature-top