छ.ग : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी अंतरिम राहत, टेंडर विवाद मामले में मिली सुरक्षा

feature-top

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CGMSC) से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित चिकित्सा उपकरण और टेंडर खरीद घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कारपोरेशन और उससे जुड़े अधिकारियों को बड़ी अंतरिम राहत दी है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा द्वारा की जा रही कठोर दंडात्मक कानूनी कार्रवाइयों के खिलाफ शीर्ष अदालत ने अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है। इस अंतरिम आदेश के जरिए सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई होने तक किसी भी कठोर या दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है, जिससे कानूनी शिकंजे में फंसे CGMSC प्रबंधन को बड़ी वैधानिक संजीवनी मिली है।


feature-top