आंध्र प्रदेश : पवन कल्याण विवाद में घिरे यूट्यूबर को बेल मिलते ही पुलिस ने दोबारा किया गिरफ्तार

feature-top

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में प्रसिद्ध तेलुगु यूट्यूबर और एक्टिविस्ट 'प्रश्न' रावण को पुलिस ने एक अनोखे कानूनी घटनाक्रम के तहत बार-बार गिरफ्तार किया है। यूट्यूबर को जब भी अदालत से एक मामले में जमानत (बेल) मिलती, जेल की दहलीज से बाहर आते ही पुलिस उन्हें दूसरे पुराने या नए दर्ज मामले में दोबारा गिरफ्तार कर लेती। गिरफ्तारी और जमानत का यह सिलसिला पांच बार तक चला, जिसके बाद पुलिस ने उन पर गंभीर यूएपीए (UAPA) की धाराएं भी लगा दीं।


feature-top