'BJP के अंदरूनी राज़ छिपाने के लिए हुआ एनकाउंटर' : बरुईपुर कांड पर TMC सांसद कीर्ति आज़ाद

feature-top

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म और हत्या मामले के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कीर्ति आज़ाद ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एनकाउंटर पूरी तरह से "फर्जी और प्रायोजित" था। कीर्ति आज़ाद का दावा है कि मारा गया आरोपी प्रभास मंडल असल में बीजेपी का कार्यकर्ता था और उसके पास पार्टी से जुड़े कई 'अंदरूनी राज़' व जानकारियां थीं। टीएमसी सांसद ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आरोपी पुलिस कस्टडी में था, इसलिए उसके सच उगलने और भाजपा के राज़ सार्वजनिक होने के डर से उसका मुंह बंद करने के लिए इस एनकाउंटर का नाटक रचा गया।


feature-top