होर्मुज में भारी बमबारी के बाद ट्रंप का बड़ा एलान : ईरान के साथ युद्धविराम अब खत्म

feature-top

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य  में व्यावसायिक जहाजों पर हमलों के बाद तनाव चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों द्वारा रात भर एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों पर की गई भारी गोलाबारी और एयर स्ट्राइक के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर (युद्धविराम) के पूरी तरह 'खत्म' होने की घोषणा कर दी है। ट्रंप ने ईरान को "धोखेबाज" बताते हुए उसके साथ किसी भी तरह के समझौते को वक्त की बर्बादी करार दिया है। इस भीषण सैन्य टकराव और समझौते के टूटने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी भारी उछाल आया है।


feature-top