झारखंड : 'विजन 2050' रोडमैप को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली में नेशनल कंसल्टेशन संपन्न

feature-top

झारखंड सरकार ने राज्य के दीर्घकालिक और समग्र विकास के लिए 'झारखंड 2050' विजन दस्तावेज का रोडमैप तैयार करने के उद्देश्य से नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय परामर्श बैठक का आयोजन किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, उद्योगपतियों और तकनीकी दिग्गजों ने हिस्सा लिया। इस उच्च स्तरीय मंथन का मुख्य लक्ष्य शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, कौशल विकास, पर्यटन और उद्योग जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए तैयार की गई मसौदा नीतियों पर मूल्यवान इनपुट और सुझाव प्राप्त करना है, ताकि राज्य को टिकाऊ आर्थिक प्रगति और आत्मनिर्भरता की राह पर ले जाया जा सके।


feature-top