FBI के अंतरराष्ट्रीय वसूली केस में पंजाब पुलिस पर चार्जशीट के बाद विपक्ष ने AAP सरकार को घेरा

feature-top

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब पुलिस के एक इंस्पेक्टर (SHO) को गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया सिंडिकेट के साथ मिलकर अमेरिका में रहने वाले एक NRI परिवार से करीब ₹3.8 करोड़ की अंतरराष्ट्रीय जबरन वसूली की साजिश में नामजद किया है। आरोपी कॉप ने पीड़ित परिवार को भारत में फर्जी मर्डर केस में फंसाने की धमकी दी थी। इस बड़े अंतरराष्ट्रीय खुलासे के बाद पंजाब की भगवंत मान (AAP) सरकार विपक्ष के तीखे हमलों से घिर गई है, जिसने राज्य में पुलिस-गैंगस्टर गठजोड़ का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी कॉप को निलंबित कर दिया गया है।


feature-top