छ.ग : पुलिस विभाग में 64 पुलिस इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, बदले कई थानों के प्रभारी

feature-top

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य के 64 पुलिस इंस्पेक्टरों (निरीक्षकों) का तबादला किया है। इस ट्रांसफर लिस्ट की खास बात यह है कि लंबे समय से बस्तर जैसे नक्सल प्रभावित और दुर्गम क्षेत्रों में तैनात कॉप्स को मैदानी (शहरी) इलाकों में वापस लाया गया है, जबकि मैदानी जिलों में जमे कई थाना प्रभारियों (TI) को बस्तर संभाग भेजा गया है। PHQ द्वारा तत्काल प्रभाव से जारी इस आदेश के बाद रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई सहित कई जिलों के थानों की कमान बदल गई है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द से जल्द नए स्थान पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।  


feature-top
feature-top
feature-top