छ.ग कोयला घोटाला : EOW की हिरासत में रामगोपाल अग्रवाल, 'कांग्रेस भवन' में करोड़ों रुपए लेने के गंभीर आरोप

feature-top

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले में EOW ने पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में आरोपी सूर्यकांत तिवारी की डायरी से खुलासा हुआ है कि घोटाले की करोड़ों की अवैध लेवी सीधे 'कांग्रेस भवन' पहुंचाई जाती थी। EOW इस बात की जांच कर रही है कि यह पैसा राजनीतिक गतिविधियों में कैसे इस्तेमाल हुआ, जिससे राज्य की राजनीति में खलबली मच गई है।


feature-top