पटेल समाज के पदाधिकारियों ने किया शाकंभरी बोर्ड अध्यक्ष का अभिनंदन 

feature-top

छत्तीसगढ़ शासन शाकंभरी बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल का  मरार पटेल समाज के पदाधिकारियों ने पटेल विद्या मंदिर में रायपुर में अभिनंदन किया। उन्हें शुभकामना देते हुए शाकंभरी योजना अंतर्गत लघु एवं सीमांत कृषकों के हित में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। इस नियुक्ति के लिए माननीय मुख्यमंत्री सहित संगठन के पदाधिकारियों के लिए कृतज्ञता व्यक्त किए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मरार पटेल महासंघ अध्यक्ष बरत राम पटेल, महासंघ कार्यकारी अध्यक्ष सुनील पटेल, उपाध्यक्ष तेजराम पटेल, खेलूराम पटेल,  सचिव पतिराम पटेल, लिलार सिंह पटेल,  केशव पटेल, दुलेश पटेल, कुबेर पटेल, कमलेश पटेल, सुदेश पटेल, फिरंगी पटेल, नारायण पटेल, सोमनाथ पटेल,  संतोष पटेल, जितेंद्र पटेल, सियाराम पटेल, सत्कार पटेल, सुरेश पटेल, शिवनारायण पटेल, खेलसिंह नायक, उत्तम पटेल, यादूराम पटेल, आनंद कुमार पटेल, नरेंद्र पटेल, शंकर दयाल पटेल आदि उपस्थित थे। शाकंभरी बोर्ड अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल, सदस्य संतोष पटेल, प्रेमलाल पटेल, बसंत पटेल और प्रेम पटेल की नियुक्ति पर सामाजिक जनों में बहुत ही हर्ष का माहौल है एवं बड़ी संख्या में प्रदेश के सामाजिक जनों ने बधाई संदेश प्रेषित किए हैं।


feature-top