बोकारो वन भूमि घोटाला : झारखंड CID ने मुख्य आरोपी को पटना से किया गिरफ्तार

feature-top

झारखंड सीआईडी (CID) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बोकारो के बहुचर्चित वन भूमि घोटाले के मुख्य आरोपी को पटना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर बोकारो में करोड़ों रुपये की संरक्षित वन भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे अवैध रूप से बेचने और हड़पने का गंभीर आरोप है। वह लंबे समय से ठिकाने बदल-बदल कर फरार चल रहा था, जिसे सीआईडी की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दबोच लिया। जांच एजेंसी अब आरोपी को रिमांड पर लेकर इस घोटाले में शामिल अन्य रसूखदारों और सरकारी अफसरों के सिंडिकेट का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है। 


feature-top