गुजरात : पोरबंदर तट के पास अत्याधुनिक 'दृष्टि-10' UAV विमान क्रैश

feature-top

भारतीय नौसेना का अत्याधुनिक स्वदेशी मानव रहित विमान (UAV) 'दृष्टि-10 स्टारलाइनर' गुजरात के पोरबंदर तट के पास अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। निगरानी और टोही मिशन के लिए तैनात यह अत्याधुनिक ड्रोन अपनी नियमित उड़ान पर था, तभी आई किसी तकनीकी खराबी के कारण यह समुद्र में जा गिरा। नौसेना के अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। नौसेना ने मलबे को निकालने के लिए जहाजों को तैनात कर दिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए तत्काल बोर्ड ऑफ इंक्वायरी (जांच समिति) के आदेश दे दिए हैं। 


feature-top