उरला : 3D फैक्ट्री ब्लास्ट के मुआवजे में गड़बड़ी, पीड़ित आदिवासी परिवारों को मिला कम मुआवजा

feature-top

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित '3D फैक्ट्री' ब्लास्ट हादसे में तीन मजदूरों की मौत के बाद मुआवजे के भुगतान में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। प्रशासन और प्रबंधन द्वारा पीड़ित परिवारों को 30-30 लाख रुपये की सहायता राशि देने का आधिकारिक ऐलान किया गया था, लेकिन मृतक आदिवासी मजदूरों के परिवारों को वास्तव में केवल 21-21 लाख रुपये का ही भुगतान किया गया है। प्रति परिवार 9 लाख रुपये की इस बड़ी कटौती और विसंगति ने पीड़ित परिवारों में आक्रोश पैदा कर दिया है, जिसके बाद औद्योगिक सुरक्षा विभाग और प्रशासन की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।


feature-top