राजस्थान : पांचना बांध विवाद के बाद करौली और सवाई माधोपुर के कई हिस्सों में इंटरनेट बंद

feature-top

राजस्थान के करौली में पांचना बांध के पानी के बंटवारे को लेकर गुर्जर और मीणा समुदायों के बीच एक बार फिर तनाव गहरा गया है। सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों की ओर से भड़काऊ बयानबाजी और अफवाहों के फैलने के बाद, प्रशासन ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए ऐहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। पुलिस ने माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ मामले दर्ज कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 


feature-top