शरद पवार की एकनाथ शिंदे से मुलाकात ने मचाई हलचल

feature-top

महाराष्ट्र विधान भवन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) के प्रमुख शरद पवार और राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच हुई अचानक मुलाकात ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में भारी हलचल पैदा कर दी है। महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेने पहुंचे शरद पवार बैठक खत्म होने के बाद अचानक एकनाथ शिंदे के केबिन चले गए। शिंदे उस समय कैबिनेट बैठक में व्यस्त थे, लेकिन पवार के आने की सूचना मिलते ही उन्होंने बैठक रोककर उनका स्वागत किया और दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई l


feature-top