महाराष्ट्र : CM फडणवीस की 'कुत्ता' वाली टिप्पणी से विवाद

feature-top

भारी बारिश के कारण मुंबई और पुणे के बीच 'मिसिंग लिंक' को कुछ समय के लिए बंद करने पर सरकार की कड़ी आलोचना हुई, जिसके बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। जहां विपक्षी पार्टियां 'मिसिंग लिंक' जैसे अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की क्वालिटी को लेकर सरकार पर सवाल उठा रही हैं, वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आलोचकों पर 'झूठ' फैलाने का आरोप लगाया है। 

महाराष्ट्र विधानसभा में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर हुई बहस के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा सोशल मीडिया आलोचकों को लेकर की गई 'कुत्ता' और 'भाड़े के टट्टू' जैसी टिप्पणियों ने राज्य में एक बड़ा राजनीतिक भूचाल खड़ा कर दिया है। विपक्ष ने मुख्यमंत्री पद की गरिमा और भाषा के गिरते स्तर को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया है।


feature-top