झील विवाद पर BRS चीफ के. कविता ने सरकार पर खुलेआम अतिक्रमण का लगाया आरोप

feature-top

भारत राष्ट्र समिति (BRS) की वरिष्ठ नेता के. कविता ने तेलंगाना की एंटी-एन्क्रोचमेंट टास्क फोर्स 'HYDRAA' और स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अधिकारियों पर झीलों और जलाशयों (Water bodies) पर अवैध कब्जे की शिकायतों पर जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया। कविता ने कहा कि HYDRAA केवल छोटे भूस्वामियों और कमजोर निर्माणों को निशाना बना रही है, जबकि बड़े रियल एस्टेट डेवलपर्स और रसूखदार लोगों द्वारा करोड़ों रुपये की सरकारी व झील की जमीनों पर किए गए कथित अतिक्रमण के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।


feature-top