दुर्ग : अतिथि शिक्षकों ने खून से पत्र लिख सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

feature-top

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नियमितीकरण (संविलियन) की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अतिथि शिक्षकों ने विरोध का एक बेहद कड़ा और भावुक रास्ता अपनाया है। अपनी मांगों की अनदेखी से नाराज शिक्षकों ने राज्य के शिक्षा मंत्री को अपने खून से एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि यदि सरकार उनका संविलियन नहीं कर सकती, तो उन्हें 'इच्छा मृत्यु' की अनुमति दे दी जाए। भविष्य की सुरक्षा और नियमित रोजगार की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों का यह प्रदर्शन अब राज्य में एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मुद्दा बन गया है। 


feature-top