छ.ग : अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर तंज, 'रामगोपाल अग्रवाल के सच्चाई उगलने से घबरा रही है कांग्रेस'

feature-top

छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखा सियासी हमला बोला है। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के संभावित खुलासों को लेकर पूरी कांग्रेस पार्टी के भीतर भारी घबराहट का माहौल है। चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेसियों को इस बात का डर सता रहा है कि यदि रामगोपाल अग्रवाल ने जांच एजेंसियों के सामने सच्चाई उगल दी, तो पार्टी के कई बड़े नेताओं के राज खुल जाएंगे और उनकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी। 


feature-top