शरद पवार से मुलाकात पर बोले एकनाथ शिंदे : 'हम राजनीतिक विरोधी हैं, दुश्मन नहीं'

feature-top

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और वरिष्ठ नेता शरद पवार की मुलाकात के बाद राज्य के सियासी गलियारों में कयासों का दौर तेज हो गया है। इस मुलाकात पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में पार्टियां और नेता राजनीतिक विरोधी हो सकते हैं, लेकिन वे आपस में दुश्मन नहीं हैं। उन्होंने इसे एक शिष्टाचार भेंट बताते हुए कहा कि अलग-अलग विचारधारा होने के बावजूद राज्य के विकास और लोकहित के मुद्दों पर संवाद होना जरूरी है, और इस मुलाकात को किसी नए राजनीतिक समीकरण से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।


feature-top