मेरठ दलित युवती हत्याकांड पर सियासी घमासान

feature-top

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दलित युवती की हत्या के बाद शुरू हुआ आंदोलन अब राज्य में दलित राजनीति के दो प्रमुख ध्रुवों के बीच सीधे टकराव में बदल गया है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती और आजाद समाज पार्टी (ASP) के मुखिया व सांसद चंद्रशेखर आजाद इस मुद्दे पर खुलकर आमने-सामने आ गए हैं। मायावती ने आंदोलनकारियों पर 'मगरमच्छ के आंसू' बहाने का आरोप लगाया है, जिस पर चंद्रशेखर आजाद ने 'आप सड़क पर नहीं लड़ रहीं' कहकर करारा पलटवार किया है।


feature-top