बीजापुर : CRPF ने बरामद किया विस्फोटकों का जखीरा, नक्सलियों की हथियार निर्माण यूनिट ध्वस्त

feature-top

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के घने जंगलों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत नक्सलियों की भारी साजिश को नाकाम कर दिया है। खुफिया इनपुट के आधार पर की गई इस कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए विस्फोटकों के जखीरे, जिंदा कारतूस, वायरलेस सेट और हथियार बनाने की सामग्री को बरामद किया है। सुरक्षा बलों का बढ़ता दबाव देखकर नक्सली अपना सामान छोड़कर भाग निकले। देश को नक्सल मुक्त बनाने के अभियान के तहत सुरक्षा बल लगातार अंदरूनी इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, जिससे नक्सलियों के सप्लाई नेटवर्क को भारी चोट पहुंची है। 


feature-top