NGT ने रायपुर स्टेडियम में खेल गतिविधियों पर लगाई पाबंदी, छत्तीसगढ़ सरकार पर ठोका जुर्माना

feature-top

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की सेंट्रल जोन पीठ ने रायपुर के परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सभी प्रकार की खेल गतिविधियों पर अंतरिम रोक लगा दी है। ट्रिब्यूनल ने यह सख्त कदम बिना अनिवार्य पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA) और इन्फ्रास्ट्रक्चर क्लीयरेंस के स्टेडियम का संचालन करने और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए उठाया। इसके साथ ही NGT ने छत्तीसगढ़ सरकार (खेल एवं युवा कल्याण विभाग) पर ₹5 लाख का अंतरिम पर्यावरणीय हर्जाना भी लगाया है और अधिकारियों को एक महीने के भीतर अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।


feature-top