रायपुर : जिला न्यायालय में नए पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण

feature-top

रायपुर जिला न्यायालय परिसर में जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य और गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ न्यायिक पदाधिकारी और कई वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल हुए। चुनाव में जीत दर्ज करने वाले नए अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।


feature-top