एथनॉल घोटाले के बहाने जनता के हक का राशन लूट रही भाजपा : मल्लिकार्जुन खड़गे

feature-top

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश में सामने आए कथित एथनॉल घोटाले (चावल घोटाला) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकारी तंत्र और एथनॉल माफिया की मिलीभगत से जनता के हक के अनाज पर डाका डाला जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जो चावल गरीब बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण के लिए था, उसे मुनाफे के खेल में डायवर्ट कर दिया गया। खड़गे ने मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार का गढ़ बताते हुए इस पूरे मामले पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं।


feature-top