J&K : राज्य के दर्जे की मांग को लेकर राजौरी में गरजे CM उमर अब्दुल्ला

feature-top

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश को दोबारा पूर्ण राज्य का दर्जा देने में हो रही देरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राजौरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने आक्रामक अंदाज में पूछा, "क्या आप यहाँ फिर से आग लगाना चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं कि लोग शांति छोड़कर सड़कों पर प्रदर्शन करें?" उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने संसद में वादा किया था कि चुनाव के बाद उचित समय पर राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। सीएम उमर ने आरोप लगाया कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने के बावजूद केवल नेशनल कॉन्फ्रेंस को मिले भारी जनादेश का बदला लेने के लिए केंद्र सरकार जानबूझकर इसमें देरी कर रही है।


feature-top