ओमान समुद्री हमला : विदेश मंत्रालय ने 10 भारतीयों को सुरक्षित बचाया, 1 लापता

feature-top

ओमान के तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने बड़ा अपडेट दिया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस हादसे के बाद मुस्तैदी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर जहाज पर सवार 10 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि, चालक दल का एक भारतीय सदस्य अब भी लापता है, जिसकी तलाश के लिए रेस्क्यू टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। भारत सरकार लापता नागरिक की सुरक्षित वापसी के लिए ओमान के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। 


feature-top