पश्चिम बंगाल : पूर्व TMC विधायक के समर्थकों पर महिला से मारपीट का आरोप

feature-top

पश्चिम बंगाल में एक महिला द्वारा पूर्व TMC विधायक के समर्थकों पर कथित मारपीट का आरोप लगाए जाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना ज़िले के नरेंद्रपुर की एक महिला ने रविवार को आरोप लगाया कि इलाके के पूर्व तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक के समर्थकों ने शुक्रवार को सबके सामने उसके साथ मारपीट की, उसके सिर के कुछ बाल मुंडवा दिए, उसे एक लैंप पोस्ट से बांध दिया और उसके कपड़े फाड़ दिएl


feature-top