नागालैंड : IED ब्लास्ट में असम राइफल्स का जवान शहीद, 4 घायल

feature-top

अधिकारियों ने बताया कि आज नागालैंड के चुमौकेदिमा में एक संदिग्ध बम हमले में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया और चार अन्य घायल हो गए।

संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) उस इलाके के पास फटा जहां असम राइफल्स का एक ट्रेनिंग सेंटर है। हमले में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

जवान एक बोलेरो SUV में जा रहे थे, तभी गाड़ी में धमाका हुआ। यह इलाका असम के साथ इंटरस्टेट बॉर्डर के भी पास है।


feature-top